Current Affairs of 16 September 2015 in Hindi
Top Current Affairs and News Headlines of 16 September 2015 in Hindi:- (16 सितंबर 2015 करेण्ट अफेयर्स)

16 सितंबर 2015 की मुख्य ख़बरें:-
- भारतीय मूल के अशोक श्रीधरन जर्मनी की बॉन सिटी के मेयर बन गए हैं। चांसलर एंजेला मॉर्केल की पार्टी क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन की ओर से श्रीधरन ने चुनाव में शानदार जीत हासिल की और इसके साथ ही वह एक बड़े जर्मन शहर के मेयर बनने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति बन गए हैं। चुनाव परिणामों के मुताबिक, 49 वर्षीय श्रीधरन ने बॉन में हुए चुनाव में 50।06 फीसदी मतों के साथ बहुमत हासिल कर लिया। श्रीधरन की जीत के साथ ही यहां पिछले 21 सालों से भी अधिक समय से चली आ रही सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी की सत्ता पर विराम लगा है।
- विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार भारत में गुजरात 71.14% के साथ उद्योग-व्यवसाय के लिहाज से सुगमता वाले राज्यों में पहले स्थान पर है। आंध्र प्रदेश दूसरे (70.12%) व झारखंड तीसरे पायदान पर है। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश क्रमश: 4वें और 5वें स्थान पर हैं। अरुणाचल प्रदेश 1.23% के साथ अंतिम स्थान पर है। भारत में उद्योग-व्यवसाय के लिहाज से सुगमता वाले राज्यों की यह विश्व बैंक की प्रथम सूची है।
- मोलकोम टर्नबुल, एक पूर्व लिबरल पार्टी नेता और संचार मंत्री, ऑस्ट्रेलिया के चौथे प्रधानमंत्री बन गए हैं। मोलकोम सत्ताधारी लिबरल पार्टी में हुए एक आंतरिक मतदान में 44 के मुकाबले 54 मतों से निवर्तमान प्रधानमंत्री टोनी एबॉट को हटाकर उनके स्थान पर देश का अगला प्रधानमंत्री चुन लिया गया।
- एशिया-प्रशांत की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में भारतीय बैंकर चंदा कोचर और अरुंधती भट्टाचार्य शीर्ष दो स्थानों पर हैं। वैश्विक पत्रिका फॉर्च्यून की इस सूची में निजी क्षेत्र के आइसीआइसीआइ बैंक की प्रमुख 53 वर्षीय कोचर पहले स्थान पर हैं। पिछले साल वह दूसरे स्थान पर थीं। सूची में देश के सबसे बड़े भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) की मुखिया अरुंधती भट्टाचार्य दूसरे स्थान पर हैं। पिछले साल वह इस सूची में चौथे स्थान पर थीं।
- भारतीय रिजर्व बैंक ने निगरानी सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए नेपाल राष्ट्र बैंक के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया। भारतीय रिजर्व बैंक ने 'निगरानी सहयोग और निगरानी सूचना के आदान-प्रदान' के लिए नेपाल राष्ट्र बैंक (एनआरबी) के साथ सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। भारतीय रिजर्व बैंक ने कुछ देशों के पर्यवेक्षकों के साथ निगरानी सूचनाओं के आदान-प्रदान तथा अधिक से अधिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन, निगरानी सहयोग पर पत्र और सहयोग के वक्तव्य पर हस्ताक्षर किए हैं।
- भारत और मालदीव के बीच संपन्न हुए वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन तिरुवनन्तपुरम (केरल) स्थित पेन्गोडे मिलिट्री स्टेशन पर किया गया था। इस सैन्य अभ्यास को एकुवेरिन 2015 नाम दिया गया था। इसमें भारतीय सेना की बिहार रेजीमेण्ट के 45 जवानों और मालदीव की नेशनल डिफेन्स फोर्स के 45 जवानों ने शिरकत की। यह तिरुवनन्तपुरम में आयोजित ऐसा पहला सैन्य अभ्यास था जिसमें किसी विदेशी दस्ते ने प्रतिभागिता की हो। इस द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास का आयोजन वार्षिक तौर पर किया जाता है जिसमें मुख्य रूप से दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग को बढ़ाने और संयुक्त अभियान संचालित करने की दिशा में प्रयास किए जाते हैं।
- राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रेल मंत्रालय को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार से सम्मानित किया। रेल मंत्रालय को यह पुरस्कार वर्ष 2014-15 के दौरान हिंदी में श्रेष्ठ कार्य के लिए दिया गया है। 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर राजभाषा नीति के श्रेष्ठ कार्यान्वयन के लिए रेल मंत्रालय को यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। रेल मंत्रालय की ओर से अध्यक्ष, रेलवे बोर्ड ए.के. मित्तल ने यह पुरस्कार राष्ट्रपति से प्राप्त किया।
- अमेरिकी राज्य नेवादा के सबसे अधिक आबादी वाले शहर लास वेगास ने हर साल 10 सितंबर को 'अनुपम खेर दिवस' के तौर पर मनाये जाने की घोषणा करते हुए बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर को वेश्विक स्तर पर सिनेमा व कला के क्षेत्र में उनके बेहतरीन योगदान के लिए पुरस्कृत किया है। नेवादा के सीनेटर रुबेन किह्येन ने 60 वर्षीय महान अभिनेता को गुणवत्ता मनोरंजन प्रदान करने के लिए 'सर्टिफिकेट ऑफ एक्सिलेंस' प्रदान किया।
- पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित जानी-मानी मोहिनीअट्टम नृत्यांगना कलामंडलम सत्यभामा का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह कलामंडलम की पूर्व प्राचार्य थीं। सत्यभामा को वर्ष 2014 में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था। वह केरल सरकार के नृत्य नाट्य पुरस्कारम की पहली प्राप्तकर्ता भी थीं।
- चांसलर एजेंला मार्कल नीत क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (सीडीयू) की ओर से बॉन के मेयर पद के उम्मीदवार अशोक श्रीधरन ने चुनाव में शानदार जीत हासिल की और इसके साथ ही वह एक बड़े जर्मन शहर के मेयर बनने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति बन गए हैं। 49 वर्षीय श्रीधरन ने बॉन में हुए चुनाव में 50.06 प्रतिशत मत अपने खाते में करके पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया। इस शहर में पिछले 21 वर्ष से भी अधिक समय से सोशल डोमेक्रेटिक पार्टी (एसपीडी) सत्ता में थी लेकिन श्रीधरन की जीत ने एसपीडी को इस बार सत्ता से बाहर कर दिया।
- भारतीय इंस्टिट्यूटस के लिए यह खुशी की बात है कि यहां के दो इंस्टिट्यूटस ने दुनिया के टॉप-200 यूनिवर्सिटीज में अपनी जगह बनाई है। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ सायेंस (IISc), बंगलुरु को रैंकिंग लिस्ट में 147वां स्थान मिला है। वहीं, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी (IIT), दिल्ली 179वें नंबर पर है। पिछले साल की रैकिंग में आईआईटी को 235वां रैंक हासिल हुआ था। फिलहाल इस साल इसकी रैंकिंग में सुधार देखा जा रहा है। मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी (MIT) दुनिया के टॉप यूनिवर्सिटी में पहले नंबर पर है। दूसरे स्थान पर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी है। तीसरा स्थान स्टैनफोर्ड और कैंब्रिज यूनिवर्सिटी को मिला है।
- भारतीय रेल की रेलटेल ने नीलगिरि परियोजना के तहत मुफ्त वाई-फाई सेवाएं प्रदान करने के लिए गूगल के साथ भागीदारी की। इस परियोजना के तहत देश के 400 रेलवे स्टेशनों में यात्रियों को मुफ्त वाई-फाई की सेवा प्रदान की जाएगी। इसके तहत उपयोगकर्ता पहले 30 मिनट में वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) का उपयोग करके के हाई स्पीड इंटरनेट का उपयोग कर सकेंगे। परन्तु 30 मिनट के बाद इंटरनेट की गति कम हो जाएगी। इस परियोजना में गूगल की फाइबर प्रौद्योगिकी का उपयोग किया गया है। जिसमे कंपनी 1 जीबीपीएस तक की इन्टरनेट गति प्रदान करती है। गूगल फाइबर तकनीक वर्ष 2010 में प्रारंभ की गई थी और यह सेवा वर्तमान में केवल संयुक्त राज्य अमेरिका में उपलब्ध है।
- केंद्र ने सूखाग्रस्त क्षेत्रों में किसानों को राहत प्रदान करने के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोज़गार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत 50 दिन का अतिरिक्त रोजगार प्रदान करने का निर्णय लिया है। देश के विभिन्न भागों में मानसून की कमी को देखते हुए किसानों को राहत प्रदान करने के लिए यह निर्णय लिया गया। वर्तमान में योजना के अंतर्गत ग्रामीण जॉब कार्डधारकों को वर्ष में 100 दिन का कार्य दिया जाता है।
- वैश्विक ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन साक्स के अनुसार भारत इस साल सबसे तेजी से बढ़ता बाजार बन सकता है और आने वाले पांच साल में उसकी संभावित वृद्धि दर 8 प्रतिशत से अधिक हो सकती है। फर्म ने यह अनुमान प्रौद्योगिकी, शिक्षा में प्रगति तथा कारोबार करने की सुगमता बढने को ध्यान में रखते हुए व्यक्त किया है। उसके अनुसार ये तीन कारक वृद्धि में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं और जीडीपी वृद्धि में सालाना 3.6 प्रतिशत का योगदान कर सकते हैं। गोल्डमैन का अनुमान है कि नयी जीडीपी श्रृंखला के तहत भारत की संभावित वृद्धि 2016-2020 के दौरान 8 प्रतिशत से अधिक हो सकती है जो कि 2012-2015 के दौरान 7 प्रतिशत रहेगी।
आपके लिए कुछ विशेष लेख
- इंडियन गांव लड़कियों के नंबर की लिस्ट - Ganv ki ladkiyon ke whatsapp mobile number
- सेक्स करने के लिए लड़की चाहिए - Sex karne ke liye sunder ladki chahiye
- Ghar Jamai rishta contact number - घर जमाई लड़का चाहिए
- रण्डी का मोबाइल व्हाट्सअप्प कांटेक्ट नंबर - Randi ka mobile whatsapp number
- नई रिलीज होने वाली फिल्मों की जानकारी और ट्रेलर, new bollywood movie trailer 2018
- भारतीय हीरोइन के नाम की सूची - List of names of Bollywood actresses
- UDISE + PLUS CODE, School Directory Management, School Data Capture
- अनाथ मुली विवाह संस्था फोन नंबर चाहिए - Anath aashram ka mobile number
- chusne wali ladkiyon ke number - चूसने वाली लड़कियों के मोबाइल व्हाट्सएप्प नंबर
- आसपास की क्रिकेट एकेडमी - Cricket Academy near me
एक टिप्पणी भेजें
प्रिय दोस्त, आपने हमारा पोस्ट पढ़ा इसके लिए हम आपका धन्यवाद करते है. आपको हमारा यह पोस्ट कैसा लगा और आप क्या नया चाहते है इस बारे में कमेंट करके जरुर बताएं. कमेंट बॉक्स में अपने विचार लिखें और Publish बटन को दबाएँ.