राशि से जानिये किस अक्षर वाले लोग आपके लिए शुभ है - Know by name zodiac

राशि से जानिये किस अक्षर वाले लोग आपके लिए शुभ है - Know by name zodiac , जानिये आपके लिए कौन है खाश और किससे रहना है बचके. किस राशी के लिए कौनसा अक्षर है शुभ और अशुभ, जानकारी यहाँ से लीजिये. जानिये अपनी राशी के लिए लाभदायक अक्षर. क्या आप जानते है कि कौन आपका भला करेगा और कौन आपका बुरा कर सकता है?

शब्दों का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। इन शब्दों का आधार अक्षर हैं. ज्योतिष में हमारे नाम से जुड़े अक्षरों के पीछे कुछ कारण हैं जिनका जीवन पर बहुत असर पड़ता है। यहां तक कि हर राशि के लिए एक खास अक्षर है जो लाभदायक होता है।

राशि से जानिये किस अक्षर वाले लोग आपके लिए शुभ है - Know by name zodiac

तो आइए जानें इन्हीं बातों से जुड़ी कुछ जानकारी...

मेष राशि के खास अक्षर :
- मेष राशि के लिए 3 अक्षर म, भ और न महत्वपूर्ण होते हैं।
- इस राशिवाले लोगों को विवाह संबंधी मामलों में 'प' और 'ख' अक्षरों से बचना चाहिए।
- जल्द सफलता और धन लाभ के लिए 'म' से शुरू होने वाले नाम शुभ होंगे।

वृष राशि के खास अक्षर :
- वृष राशि के लिए 3 अक्षर शुभ होते हैं प, ग और य।
- इस राशि के लोगों को अ, व और र अक्षर शुभ परिणाम नहीं देते।
- वैवाहिक जीवन और करियर में सफलता के लिए 'ग' सबसे उत्तम होता है।

मिथुन राशि के अक्षर :
- इस राशि के लिए मुख्य रूप से 2 अक्षर र और श शुभ हैं।
- मिथुन वालों के लिए क और च शुभ परिणाम नहीं देता।
- जीवन में सफलता के लिए स या 'श' अक्षर का प्रयोग करें।

कर्क राशि के अक्षर :
- इस राशि के लिए न, श, म और द अक्षर महत्वपूर्ण होते हैं।
- इनको अ और प लाभ नहीं दे सकते।
- जीवन में सफलता के लिए श या द अक्षर का इस्तेमाल करना चाहिए।

सिंह राशि के अक्षर :
- इस राशि के लिए भ, य, ल और अ अक्षर शुभ होते हैं।
- इनके लिए ह और र अक्षर शुभ नहीं होता।
- अच्छे स्वास्थ्य और स्थाई जीवन के लिए इनको अ अक्षर का प्रयोग करना चाहिए।

कन्या राशि के अक्षर :
- इस राशि के लिए ग, ओ और र अक्षर शुभ हैं।
- कन्या वालों के लिए स और त शुभ नहीं हैं।
- इनको धन लाभ और खुशियों के लिए हमेशा 'र' अक्षर का प्रयोग करना चाहिए।

तुला राशि के अक्षर :
- इस राशि के लिए श, स, क और घ अक्षर शुभ माने जाते हैं।
- इनके लिए च, म और न अक्षर शुभ नहीं हैं।
- ये मन और रिश्तों को मजबूत रखने के लिए या सफलता के लिए 'स' अक्षर का प्रयोग करें।

वृश्चिक राशि के अक्षर :
- इनके लिए अ, न और द अक्षर शुभ होता है।
- इस राशि के लोगों के लिए प, र और क अक्षर परेशामी की वजह बनता है।
- ये जीवन में लगातार आने वाले उतार-चढ़ाव से बचने के लिए 'अ' अक्षर का इस्तेमाल करें।

धनु राशि के अक्षर :
- इनके लिए श, म, ह और अ अक्षर शुभ हैं।
- इस राशि के लोगों के लिए व और क अक्षर लाभकारी नहीं हो सकते।
- इनको जीवन में शांति और उन्नति के लिए 'अ' अक्षर का प्रयोग करना चाहिए।

मकर राशि के अक्षर :
- मकर राशि के लिए व, ल, ज और ख अक्षर शुभ हैं।
- इनको द, ह और म अक्षरों से नुकसान होगा।
- जीवन में सफलता के लिए 'व' अक्षर का प्रयोग करें।

कुंभ राशि के अक्षर :
- कुंभ राशि के लिए क, श, अ और र अक्षर शुभ होता है।
- इनको हमेशा ह, प और ड अक्षर से दूर रहना चाहिए।
- इनके लिए 'अ' अक्षर उत्तम है. यह इस राशि के लोगों को जीवन में सफल बनाता है।

मीन राशि के अक्षर :
- इस राशि के लिए ह, न और य अक्षर शुभ होते हैं।
- इनको ट, म और र अक्षर लाभदायक नहीं हैं।
- जीवन में हर तरह की उन्नति के लिए 'न' अक्षर का प्रयोग करें।

Thanks for reading...

Tags: राशि से जानिये किस अक्षर वाले लोग आपके लिए शुभ है - Know by name zodiac , जानिये आपके लिए कौन है खाश और किससे रहना है बचके. किस राशी के लिए कौनसा अक्षर है शुभ और अशुभ, जानकारी यहाँ से लीजिये. जानिये अपनी राशी के लिए लाभदायक अक्षर. क्या आप जानते है कि कौन आपका भला करेगा और कौन आपका बुरा कर सकता है?

Post a Comment

प्रिय दोस्त, आपने हमारा पोस्ट पढ़ा इसके लिए हम आपका धन्यवाद करते है. आपको हमारा यह पोस्ट कैसा लगा और आप क्या नया चाहते है इस बारे में कमेंट करके जरुर बताएं. कमेंट बॉक्स में अपने विचार लिखें और Publish बटन को दबाएँ.

और नया पुराने