Current Affairs of 10 October 2015 in Hindi
Top Current Affairs and News Headlines of 10 October 2015 in Hindi:- (10 अक्टूबर 2015 करेण्ट अफेयर्स)

10 अक्टूबर 2015 की मुख्य ख़बरें:-
- नॉर्वे की नोबेल पुरस्कार समिति ने ट्यूनीशिया की नेशनल डायलॉग क्वार्ट्रेट को वर्ष 2015 के शांति पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। नेशनल डायलॉग क्वार्ट्रेट चार संस्थाओं का समूह है। उसे यह पुरस्कार साल 2011 में ट्यूनीशिया में हुए 'जस्मिन रिवॉल्यूशन' के बाद वहां बहुलवादी लोकतंत्र के निर्माण में निर्णायक योगदान के लिए दिया जा रहा है।
- सेशेल्स के पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय ने देश में कला व सांस्कृतिक विकास में अमूल्य सेवाओं के योगदान के लिए भारतीय संगीतकार ए.आर. रहमान को सेशेल्स का सांस्कृतिक एंबेसडर नियुक्त किया है।
- भारतीय अमेरिकी सामाजिक उद्यमी भगवती अग्रवाल वर्ष 2015 के सीएनएन के टॉप टेन हीरोज में शामिल किए गए हैं। उनके द्वारा बनाई गई वर्षा जल संचयन प्रणाली से अब राजस्थान के छह गांवों में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो रहा है। इनमें से प्रत्येक को 10 हजार अमेरिकी डॉलर मिलेंगे। साथ ही इनकी पहचान ‘सीएनएन हीरोज: एन आल स्टार ट्रिब्यूट’ के रूप में की जाएगी।
- आईसीआईसीआई बैंक ने मोबाइल भुगतान सेवा 'एम-वीज़ा' का शुभारंभ किया। इसके द्वारा ग्राहक डेबिट कार्ड स्वाइप किए बिना पारंपरिक स्टोर्स, ई-कॉमर्स वेबसाइटों, घर पर मंगाए गये समान, रेडियो टैक्सी के बिल एवं अन्य बिलों का स्मार्टफोन से ही भुगतान कर सकते हैं। यह सेवा वीजा के एक नये मोबाइल भुगतान समाधान 'एम-वीज़ा' पर आधारित है। आईसीआईसीआई बैंक उपभोक्ताओं और व्यापारियों के लिए 'एम-वीज़ा' समाधान पर आधारित एक मोबाइल ऐप शुरू करने वाला विश्व स्तर पर पहला बैंक है।
- एशिया के 50 सर्वाधिक धनी परिवारों की फोर्ब्स एशिया की सूची में भारत के 14 परिवारों को स्थान मिला है। 21.5 अरब डॉलर की संयुक्त सम्पत्ति के साथ सूची में अंबानी परिवार को तीसरा स्थान मिला है। अजीम प्रेमजी सातवें, हिंदुजा परिवार नौवें और मिस्त्री परिवार दसवें स्थान पर हैं। फोर्ब्स की सूची के अनुसार शीर्ष दस धनी परिवारों में भारत के चार अरबपति परिवार हैं। सैमसंग समूह का कारोबार चलाने वाले दक्षिण कोरियाई ली परिवार 26.6 अरब डॉलर की सपंत्ति के साथ इस सूची में शीर्ष पर हैं।
- दवा निर्माता कंपनी सिप्ला की सहयोगी इकाई सिप्ला मेडप्रो (प्राइवेट) लिमिटेड ने दक्षिण अफ्रीका में टीके की आपूर्ति के लिए इसके सबसे बड़े वैश्विक निर्माता संस्थान सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के साथ समझौता किया। इस समझौते से दक्षिण अफ्रीका के लोगों को किफायती दर पर टीके उपलब्ध कराने के साथ-साथ सरकार को टीके की नियमित एवं भरोसेमंद आपूर्ति भी सुनिश्चित होगी।।
- चीन के तैराकी विश्व चैंपियन निंग जेताओ ने दक्षिण कोरिया में आयोजित छठे मिलिट्री वर्ल्ड गेम्स में दो स्वर्ण पदक जीते हैं। निंग ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा का स्वर्ण हासिल किया। इसके अलावा निंग ने चार गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले स्पर्धा का भी स्वर्ण जीतकर चीनी टीम को जिताया।
- मशहूर संगीतकार रवींद्र जैन का आज मुंबई के लीलावती अस्पताल में निधन हो गया। वह 71 साल के थे।रवींद्र जैन ने कई फिल्मों में संगीत भी दिया। उन्होंने टीवी जगत के मशहूर धारावाहिक रामायण का संगीत भी दिया था। बतौर संगीतकार फिल्म 'अंखियों के झरोखे से' में दिया गया उनका संगीत काफी मशहूर हुआ था। उन्होंने कई फिल्मों के गीत भी लिखे थे। उनका जन्म 28 फरवरी, 1944 को अलीगढ़ में संस्कृत के प्रकांड पंडित और आयुर्वेद विज्ञानी इंद्रमणि जैन की संतान के रूप में हुआ। 70 के दशक में उन्होंने बतौर बॉलीवुड संगीतकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने फिल्म 'चोर मचाए शोर' (1974), 'गीत गाता चल' (1975), 'चितचोर' (1976), 'अखियों के झरोखों से' (1978) सरीखी हिंदी फिल्मों में संगीत दिया था। उनका संगीत काफी लोकप्रिय हुआ।
- नैनो बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पूर्णतः भारतीय तकनीक के साथ काम करने वाली भारतीय कंपनी नुआल्गी को मैसाचुसेट्स इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी), कैंब्रिज के क्लाइमेट कोलैब के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
- गंगा नदी में रहने वाली संकटग्रस्त डॉल्फिनों के संरक्षण के लिए देश का पहला सामुदायिक रिजर्व पश्चिम बंगाल में जल्दी ही स्थापित किया जाएगा।
- अकादमी अवार्ड के विजेता और दिग्गज संगीतकार ए.आर. रहमान को मुंबई में 26 अक्टूबर को हृदयनाथ मंगेशकर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। 5वां हृदयनाथ अवार्ड ए.आर. रहमान को फिल्मकार सुभाष घई सौंपेंगे।
आपके लिए कुछ विशेष लेख
- 2017 आईपीएल नीलामी की प्रक्रिया कैसे होगी - IPL Nilami ki Prakriya kaise hogi
- सेक्सी वीडियो डाउनलोड कैसे करें - How to download sexy video
- रण्डी का मोबाइल व्हाट्सअप्प कांटेक्ट नंबर - Randi ka mobile whatsapp number
- भारतीय हीरोइन के नाम की सूची - List of names of Bollywood actresses
- सेक्स करने के लिए लड़की चाहिए - Sex karne ke liye sunder ladki chahiye
- इंडियन गांव लड़कियों के नंबर की लिस्ट - Ganv ki ladkiyon ke whatsapp mobile number
- Ghar Jamai rishta contact number - घर जमाई लड़का चाहिए
- जानिये पत्नी अपने पति का दिल कैसे जीत सकती है Janiye patni apne pati ka dil kaise jeet sakti hai
- धंधे वाली का मोबाइल नंबर चाहिए - Dhandha karne wali ladkiyon ke number chahiye
- बणी का सब कोए साथी ना बिगड़ी का यार Bani ka sab sathi na bigdi ka koi yaar
एक टिप्पणी भेजें
प्रिय दोस्त, आपने हमारा पोस्ट पढ़ा इसके लिए हम आपका धन्यवाद करते है. आपको हमारा यह पोस्ट कैसा लगा और आप क्या नया चाहते है इस बारे में कमेंट करके जरुर बताएं. कमेंट बॉक्स में अपने विचार लिखें और Publish बटन को दबाएँ.