Current Affairs of 05 August 2015 in Hindi
Top Current Affairs and News Headlines of 05 August 2015 in Hindi:-

05 अगस्त 2015 की मुख्य ख़बरें:-
- हिंदी साहित्यकार काशीनाथ सिंह को वर्ष 2014 के लिए उत्तर प्रदेश के सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार भारत भारती के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार हर वर्ष उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा दिया जाता है। इसमें 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है। सिंह ने कई उपन्यास और लघु कथाएँ लिखी हैं। उनके सबसे प्रसिद्ध उपन्यासों में से एक 'काशी का अस्सी' है, जिसमें बनारस की जीवंत रूपरेखा का वर्णन किया गया है।
- संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के 193 सदस्य देश अगले 15 वर्षों (2015-2030) के लिए सतत विकास के एजेंडे पर सहमत हो गए। सतत विकास लक्ष्य के तहत गरीबी, भूखमरी, लिंग असमानता, जल व ऊर्जा प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन आदि से निपटने पर जोर दिया गया है। इसके तहत 169 विशिष्ट लक्ष्यों के साथ 17 लक्ष्यों की रूपरेखा तय की गई। इस समझौते के साथ, दस्तावेज़ "ट्रांसफॉर्मिंग अवर वर्ल्ड: द 2030 एजेंडा फॉर सस्टेनेबल डेवलेपमेंट” सितंबर 2015 में विश्व के नेताओं की वार्षिक बैठक से पहले संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन में अपनाया जाएगा।
- दिल्ली में परिवहन के बुनियादी ढांचा को मजबूत बनाने के अपने प्रयास के तहत, आम आदमी पार्टी की सरकार ने शहर के लाल किला, जामा मस्जिद और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन समेत पुरानी दिल्ली के कई भागों में ट्राम चलाने का फैसला किया है। अधिकारियों ने बताया कि पुरानी दिल्ली इलाके में कई विकास परियोजनाओं पर काम करने के अलावा सरकार ने ट्राम नेटवर्क बिछाने के लिए प्राथमिक काम शुरू किया है। उन्होंने बताया कि ट्राम नेटवर्क से नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन समेत कई अन्य इलाकों को भी जोड़ा जाएगा।
- भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अपनी तीसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में अपनी ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखा है। भारतीय रिजर्व बैंक ने 2015-16 के लिए वृद्धि दर के लक्ष्य को 7.6 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। रेपो दर में कोई परिवर्तन ना करते हुए इसे 7.25 प्रतिशत, रिवर्स रेपो दर को 6.25 प्रतिशत, नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) को 4 प्रतिशत और सांविधिक चलनिधि अनुपात (एसएलआर) को 21.5 प्रतिशत पर बनाए रखा गया है।
- भारतीय जिम्नास्ट दीपा कर्माकर ने हिरोशिमा, जापान में छठीं सीनियर एआरटी जिम्नास्टिक्स एशियन चैंपियनशिप की महिला वॉल्ट में कांस्य पदक जीता। दीपा, जिन्होंने ग्लासगो में 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था, 14.725 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। चीन की यान वांग ने अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए 14.988 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। जापान की सेई मियाकावा (14.812) ने रजत पदक जीता।
- ऑनलाइन खुदरा बाजार कंपनी स्नैपडील ने एचडीएफसी बैंक के साथ मिलकर संयुक्त ब्रांड नाम वाला ‘स्नैपडील एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड’लांच किया जो वीजा प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इस साझेदारी का उद्देश्य टियर-2 और टियर-3 बाजारों से डिजिटल भुगतान का प्रयोग करने के लिए अधिक से अधिक ग्राहकों को प्रोत्साहित करना है। इस संयुक्त ब्रांड कार्ड से स्नैपडील पर खरीददारी पर विशेष रिवार्ड प्वाइंट मिलेगा।
- वरिष्ठ लेखक रंगनाथ रामदयाल तिवारी को 'हिन्दी रत्न सम्मान' से सम्मानित किया गया। दिल्ली के हिन्दी भवन सभागार में आयोजित एक समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। हिन्दी रत्न सम्मान पाने वाले रंगनाथ रामदयाल तिवारी 18वें रचनाकार हैं। 'हिन्दी रत्न सम्मान' के तहत प्रशस्ति पत्र के साथ 1 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाती है।
- नासा ने मंगल ग्रह पर अंतरिक्ष यानों की टक्कर रोकने के लिए एक यातायात निगरानी प्रक्रिया शुरू की। इस प्रणाली के अतंर्गत यातायात निगरानी, संचार एवं युक्तिचालन योजना की प्रक्रिया शामिल है। दो नए अंतरिक्षयान, नासा का मार्स एटमॉसफेयर एंड वोलाटाइल इवोल्यूशन (मावेन) और भारत का मार्स ऑर्बिटर मिशन (मंगलयान) के मंगल की कक्षा में शामिल होने के बाद यह कदम उठाया गया। मंगल ग्रह पर ऐसे सक्रिय अंतरिक्ष यानों की संख्या 5 हो गई है।
- एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में 3 अगस्त 2015 को केन्द्र सरकार और नागा संगठन नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालिम-आईएम (एनएससीएन-आईएम) के नागा चरमपंथियों के बीच एक ऐतिहासिक शांति समझौता हस्ताक्षरित किया गया। इस समझौते ने भारत सरकार और नागा चरमपंथियों के बीच वर्षों से चल रही वार्ता को भी मुकाम पर पहुँचा दिया। इस वार्ता का दौर 1997 में शुरू हुआ था। इस समझौते से नगालैण्ड समेत समूचे उत्तर पूर्वी भारत में चरमपंथ तथा घुसपैठ की समस्या को नियंत्रित किया जा सकेगा।
- वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी नेता एवं पूर्व मध्य प्रदेश मंत्री जगन्नाथ सिंह का निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। वह वर्ष 2008 से 2013 तक भाजपा सरकार में राज्य श्रम मंत्री के पद पर रहे।
- स्पेन के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने हैम्बर्ग ओपन खिताब जीत लिया। नडाल ने हैम्बर्ग में आयोजित फाइनल में इटली के फेबियो फोगनीनी को 7-5, 7-5 से हराया। यह नडाल के करियर का कुल 67वां एकल और इस सत्र का तीसरा खिताब है। अब तक 14 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके नडाल ने क्ले कोर्ट पर अपना 47वां खिताब जीता।
- ओपनिंग बल्लेबाजों मार्टिन गप्टिल और टाम लैथम के नाबाद शतकों की मदद से न्यू जीलैंड ने जिम्बाब्वे को दूसरे वनडे में मंगलवार को यहां 10 विकेट से रौंदकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। जिम्बाब्वे ने सिकंदर रजा (नाबाद 100) के शतक की मदद से खराब शुरुआत से उबरकर नौ विकेट पर 235 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया था जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 7 . 4 ओवर शेष रहते ही बिना विकेट खोए 236 रन बनाकर जीत दर्ज की। वनडे में टारगेट का पीछा करते हुए बिना विकेट गंवाए यह सबसे बड़ी जीत का रेकॉर्ड है।
- पॉर्न वेबसाइट्स को बैन किए जाने पर आलोचनाएं झेल रही केंद्र सरकार ने फैसले को पलटते हुए प्रतिबंध हटा दिया है। दूरसंचार मंत्रालय ने तत्काल प्रभाव से इस प्रतिबंध को हटा लिया है। हालांकि चाइल्ड पॉर्न साइट्स और ब्लू फिल्मों पर लगा बैन जारी रहेगा।
आपके लिए कुछ विशेष लेख
- इंडियन गांव लड़कियों के नंबर की लिस्ट - Ganv ki ladkiyon ke whatsapp mobile number
- धंधे वाली का मोबाइल नंबर चाहिए - Dhandha karne wali ladkiyon ke number chahiye
- सेक्स करने के लिए लड़की चाहिए - Sex karne ke liye sunder ladki chahiye
- रण्डी का मोबाइल व्हाट्सअप्प कांटेक्ट नंबर - Randi ka mobile whatsapp number
- सेक्सी वीडियो डाउनलोड कैसे करें - How to download sexy video
- किन्नर व्हाट्सप्प मोबाइल नंबर फोन चाहिए - Kinner whatsapp mobile phone number
- अनाथ मुली विवाह संस्था फोन नंबर चाहिए - Anath aashram ka mobile number
- नई रिलीज होने वाली फिल्मों की जानकारी और ट्रेलर, new bollywood movie trailer 2018
- Ghar Jamai rishta contact number - घर जमाई लड़का चाहिए
- भारतीय हीरोइन के नाम की सूची - List of names of Bollywood actresses
एक टिप्पणी भेजें
प्रिय दोस्त, आपने हमारा पोस्ट पढ़ा इसके लिए हम आपका धन्यवाद करते है. आपको हमारा यह पोस्ट कैसा लगा और आप क्या नया चाहते है इस बारे में कमेंट करके जरुर बताएं. कमेंट बॉक्स में अपने विचार लिखें और Publish बटन को दबाएँ.