Current Affairs of 05 September 2015 in Hindi
Top Current Affairs and News Headlines of 05 September 2015 in Hindi:-

05 सितंबर 2015 की मुख्य ख़बरें:-
- विनोद दसारी को सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम), जो एक ऑटोमोबाइल उद्योग निकाय है, के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। दसारी अशोक लीलैंड के प्रबंध निदेशक हैं। जनरल मोटर्स इंडिया के अध्यक्ष, अरविंद सक्सेना को संगठन के उपाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया है। सियाम भारत में प्रमुख वाहन और वाहनों के इंजन निर्माताओं का प्रतिनिधित्व करने वाली शीर्ष उद्योग निकाय है।
- ऐलेजैंड्रो मालडोनाडो एगुएर ने ओटो पेरेज मोलिना के इस्तीफे के बाद ग्वाटेमाला के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। ओट्टो पेरेज मोलिना ने भ्रष्टाचार के एक मामले से जुड़े होने के बाद राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया। एगुएर 14 जनवरी 2016 तक पेरेज के इस पद की शेष अवधि को पूरा करेंगे और चुनाव के बाद जीतने वाले उम्मीदवार को सत्ता सौंप देंगे।
- कैंसर से पीड़ित मशहूर संगीतकार आदेश श्रीवास्तव का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। वह 51 वर्ष के थे। आदेश पिछले करीब 40 दिनों से अंधेरी के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में कैंसर के इलाज के लिए भर्ती थे। कोकिलाबेन अस्पताल के डॉ. राम नारायण ने कहा कि 51 वर्षीय आदेश श्रीवास्तव का देर रात करीब साढ़े 12 बजे कोकिलाबेन अस्पताल में कैंसर के चलते निधन हो गया। आदेश ने 'चलते चलते', 'बाबुल', 'बागवान', 'कभी खुशी कभी गम', 'राजनीति' जैसी कई चर्चित फिल्मों में संगीत दिया था।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महात्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन की प्रमुख विजय लक्ष्मी जोशी ने ऐच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले ली। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान के एक साल पूरे होने से पहले ही प्रमुख का पद छोड़ दिया है। 1980 बैच की आईएएस अधिकारी विजयलक्ष्मी जोशी पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय के सचिव के रूप में स्वच्छ भारत अभियान में जुडी हुई थीं। 57 वर्षीय जोशी का सेवा कार्यकाल अभी तीन वर्ष और बचा हुआ था।
- जापान, चीन और दक्षिण कोरिया के नेताओं ने तीन देशों की शिखर वार्ता आयोजित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्यून-हे बीजिंग में मिले और जापान के साथ शिखर सम्मेलन पर सहमति जताई। सम्मेलन अक्टूबर के आखिर या नवंबर के शुरू में होगा। इस त्रिपक्षीय सम्मेलन के मौके पर जापानी प्रधानमंत्री शिंजो अबे और दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्यून-हाई के बीच पहली बार द्विपक्षीय वार्ता भी होगी।
- दक्षिण अफ्रीका के डर्बन शहर को वर्ष 2022 में होने वाले राष्ट्रमण्डल खेलों की मेजबानी प्रदान कर दी गयी है। यह शहर अफ्रीका का पहला शहर बन गया है जिसे इन प्रतिष्ठित खेलों की मेजबानी का अधिकार मिला है। यह घोषणा कॉमनवेल्थ गेल्स फेडरेशन (साजीएफ) की ऑकलैण्ड (न्यूज़ीलैण्ड) में हुई आम बैठक में की गई। यह खेल डर्बन में 18 से 30 जुलाई 2022 के बीच आयोजित किए जायेंगे। यह राष्ट्रमण्डल खेलों का 22वाँ संस्करण होगा। राष्ट्रमण्डल खेलों में 50 से अधिक देशों के खिलाड़ी भाग लेते है जिनमें से अधिकांश किसी समय ब्रिटिश साम्राज्य के उपनिवेश रहे थे। पिछले राष्ट्रमण्डल खेल 2014 में स्कॉटलैण्ड की राजधानी ग्लैसगो में आयोजित किए गए थे जबकि 2018 के खेल ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित किए जायेंगे।
- देश भर के रियल एस्टेट परिदृश्य पर नज़र रखने वाली एक प्रमुख निजी कम्पनी जेएलएल इण्डिया द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अविक्रित आवासीय यूनिट्स की संख्या के मामले में बेंगलुरु ने पहली बार मुंबई को पछाड़कर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के पश्चात देश में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) के दौरान बेंगलूरु में अविक्रित आवासीय यूनिट्स की संख्या 84,000 थी। इस प्रकार इस शहर ने इस मामले में मुंबई को पहली बार पछाड़ा है।
- दिनेश कुमार लिखी ने मिश्र धातु निगम लिमिटेड (मिधानी) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का कार्यभार संभाला। इसके पूर्व वे मिश्र धातु निगम लिमिटेड में उत्पादन एवं मार्केटिंग के निदेशक पद पर कार्यरत थे। मिश्र ने एम. नारायण राव का स्थान लिया है।
- 2 लाख भारतीयों द्वारा पिछले वर्ष दौरा करने से ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत सबसे बड़े आठवे पर्यटन बाजार के रूप में उभरा है। भारतीयों द्वारा ऑस्ट्रेलिया में पहली बार 1 बिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर तक खर्च किए गए हैं, जो 39 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों द्वारा दौरा करने वालों की कुल संख्या इस साल 2,07,000 थी। भारत सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक था।
- गिरीश शंकर ने गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले राजभाषा विभाग के सचिव पद का कार्यभार संभाला। वह बिहार कैडर के 1982 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले शंकर पर्यटन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने संजय कुमार श्रीवास्तव की जगह ली है। जबकि संजय कैबिनेट सचिवालय में सचिव, समन्वय और लोक शिकायत का पद संभाल चुके है।
- वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के ऑल-राउंड खिलाड़ी ड्वायन ब्रावो को त्रिनिदाद एवं टोबैगो के तीसरे सर्वोच्च सम्मान हमिंगबर्ड मेडल से सम्मानित किया गया। ब्रावो को खेल के लिए प्रदान की गई उनकी सेवा के लिए पदक दिया गया। ब्रावो ने अब तक 40 टेस्ट और 164 एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व किया है और आईसीसी टी-20 विश्व कप-2012 विजेता टीम के अहम सदस्य भी रहे।
- घाना के महान पूर्व फुटबाल खिलाड़ी और कोच चार्ल्स कुमी ग्याम्फी का निधन हो गया। 85 साल के ग्याम्फी जर्मनी में खेलने वाले पहले अफ्रीकी फुटबाल खिलाड़ी थे। वर्ष 1960 में ग्याम्फी ने पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर जर्मन क्लब फोर्टुना दुसेलदोर्फ के साथ करार किया था।
आपके लिए कुछ विशेष लेख
- इंडियन गांव लड़कियों के नंबर की लिस्ट - Ganv ki ladkiyon ke whatsapp mobile number
- सेक्स करने के लिए लड़की चाहिए - Sex karne ke liye sunder ladki chahiye
- रण्डी का मोबाइल व्हाट्सअप्प कांटेक्ट नंबर - Randi ka mobile whatsapp number
- नई रिलीज होने वाली फिल्मों की जानकारी और ट्रेलर, new bollywood movie trailer 2018
- Ghar Jamai rishta contact number - घर जमाई लड़का चाहिए
- सेक्सी वीडियो डाउनलोड कैसे करें - How to download sexy video
- अनाथ मुली विवाह संस्था फोन नंबर चाहिए - Anath aashram ka mobile number
- UDISE + PLUS CODE, School Directory Management, School Data Capture
- गर्लफ्रेंड बनाने के लिए नंबर चाहिए बात करने के लिए - girlfriend banane wale number
- किन्नर व्हाट्सप्प मोबाइल नंबर फोन चाहिए - Kinner whatsapp mobile phone number
एक टिप्पणी भेजें
प्रिय दोस्त, आपने हमारा पोस्ट पढ़ा इसके लिए हम आपका धन्यवाद करते है. आपको हमारा यह पोस्ट कैसा लगा और आप क्या नया चाहते है इस बारे में कमेंट करके जरुर बताएं. कमेंट बॉक्स में अपने विचार लिखें और Publish बटन को दबाएँ.