Current Affairs of 06 September 2015 in Hindi
Top Current Affairs and News Headlines of 06 September 2015 in Hindi:-
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEheptOP-0YymrGGIBkdHxLorAg_KZr8hwu75Sbo9L9Xp0yg9wQslIy7WMZjuLCavJ-4EGVnWiKMBiFki9YfPuTNVJRfTAeVnL1ra_X5dUYuF0PglXLY_Vl08Dcar0WrqycxU_LSX-vdH1_i/s400/6-september.jpg)
06 सितंबर 2015 की मुख्य ख़बरें:-
- पूर्व केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयराम रमेश द्वारा लिखित पुस्तक टू द ब्रिंक एंड बैक : इण्डियाज 1991 स्टोरी सितम्बर के पहले सप्ताह में चर्चे में रही। पुस्तक में 1991 के दौरान पीवी नरसिंह राव और मनमोहन सिंह द्वारा शुरू किये गए योजनाओं से आर्थिक क्षेत्र में हो रहे तेजी से परिवर्तन का जिक्र किया गया है। इस पुस्तक में लेखक ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के एक हिस्से के रूप में नरसिंह राव की सरकार के पहले 90 दिनों के दौरान हुई गतिविधियों पर टिप्पणी की है।
- दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय नौसेना में महिलाओं को स्थायी कमीशन देने का आदेश दिया। विदित हो कि थल सेना और वायु सेना में महिलाओं को स्थायी कमीशन की इजाजत है, लेकिन नौसेना में उन्हें सिर्फ शॉर्ट सर्विस कमीशन ही दिया जाता है। नौसेना की करीब 19 महिला अधिकारी सेना के अन्य अंगों में अपनी समकक्ष अधिकारियों के समान अधिकार की मांग को लेकर न्यायालय पहुंची थीं। अपनी याचिका में उन्होंने लिंग भेद का आरोप लगाया था। अपनी संक्षिप्त सेवा के चलते महिला अफसर पेंशन की हकदार नहीं होती हैं, क्योंकि इसके लिए 20 साल की न्यूनतम सेवा जरूरी है।
- केंद्रीय विज्ञान एवं टेक्नोलाजी मंत्रालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) ने साइऐनोबैक्टीरियल जैव ईंधन टेक्नोलाजी, सूक्ष्म शैवाल से जैव ईंधन, लिंगो-लिग्नोसेलुलोलिक जैवभार से ईंधन तथा तकनीकी-आर्थिक तथा जीव चक्र विश्लेषण पर अनुसंधान लिए वर्चुअल सेंटर/ डीबीटी पैन सेंटर को औपचारिक रूप से लांच किया।विज्ञान एवं टेक्नोलाजी मंत्रालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने पांच भारतीय प्रौद्योगिक संस्थानों (आईआईटी) – बॉम्बे, खड़गपुर ,गुवाहाटी, जोधपुर, तथा रुड़की में जैव ऊर्जा के लिए वर्चुअल सेंटर- डीबीटी पैन सेंटर लांच किया। सहयोगी अनुसंधान के लिए पहले वर्चुअल सेंटर से एडवांस जैव ईंधन टेक्नॉलोजी के विभिन्न विषयों में अनुसंधान को बल मिलेगा।
- संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) ने केन्या की राजधानी नैरोबी में हवा की गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए कम लागत वाली उपकरण का अनावरण किया गया। यह प्रति यूनिट लगभग 1500 अमेरिकी डॉलर खर्च होती है। यह कम लागत वाला उपकरण है, अर्थात अनुमान के अनुसार मौजूदा उपकरण की तुलना में कम से कम 100 गुना तक कम लागत आने का अनुमान है।
- यह हवा की गुणवत्ता के सभी महत्वपूर्ण कण इकट्ठा करने में सक्षम है।
- यह ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) आधारित है जो इसे यूएनईपी लाइव मंच से कनेक्ट करने के लिए सक्षम बनाता है। यह वास्तविक समय के आधार पर दुनिया भर में स्थित 2000 स्टेशनों से हवा की गुणवत्ता पर नजर रखता है।
- यह उपकरण 1 से लेकर 10 माइक्रोन के व्यास तक हवा में किसी भी द्रव्य के बारे में जानकारी दे सकता है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार इससे 2।5 माइक्रोन तक माप की जा सकती है जो मानव स्वास्थ्य को सबसे अधिक प्रभावित करते हैं।
- यह सल्फर और नाइट्रोजन आक्साइड की मात्रा रिकॉर्ड कर सकती है और इसे अन्य गैसों जैसे ओजोन को मापने के लिए भी प्रयोग किया जा सकता है।
- भूटान की 11वीं पंचवर्षीय योजना के लिए चौथी वार्षिक भारत-भूटान विकास सहयोग वार्ता नई दिल्ली में आयोजित की गई। विदेश मत्रांलय में सचिव सुजाता मेहता ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल और भूटान के विदेश सचिव दाशो शेरिंग दोरजी ने भूटान के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। वार्ता के दौरान दोनों पक्षों ने परियोजना बंध सहायता (पीटीए) परियोजनाओं की समग्र प्रगति की समीक्षा की और परियोजनाओं की एक सूची पर सहमति व्यक्त की। इसके अलावा, दोनों पक्ष भूटान की राजधानी थिम्पू में वर्ष 2016 में अगली वार्षिक विकास सहयोग पर वार्ता करने के लिए सहमत हुए।
- पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित की भारतीय मूल की अमेरिकी लेखिका झुंपा लाहिड़ी को वर्ष 2014 के प्रतिष्ठित नेशनल ह्यूमैनिटीज मेडल के लिए चुना गया। झुंपा लाहिड़ी को सितंबर 2015 में व्हाइट हाउस में आयोजित एक समारोह में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा यह पदक प्रदान करेंगे।
- एनी डिलर्ड, लेखक
- एवरेट एल फ्लाई, वास्तुकार और परिरक्षक
- रेबेका न्यूबर्गर गोल्डस्टीन, दार्शनिक और उपन्यासकार
- एवलिन ब्रूक्स हिगिनबोथम, इतिहासकार
- फेडवा मालती-डगलस, विद्वान
- लैरी मेकमर्टरी, उपन्यासकार
- विकी लिन रूज़, इतिहासकार
- ऐलिस वाटर्स, लेखक और खाद्य कार्यकर्ता
- केंद्र सरकार ने 100 मीटर के स्तर पर पवन संसाधन एटलस का शुभारंभ किया। यह एटलस विधि निर्माताओं तथा राज्य सरकारों को टैरिफ निर्धारण, पारेषण, ग्रेड आवृत्ति सम्बन्धी दिक्कतों से निपटने में सहायता करेगी। इससे निवेशकों को भारत में निवेश करने से पहले बेहतर जानकारी भी प्राप्त हो सकेगी। भारतीय पवन संसाधन एटलस एक महत्वपूर्ण जीआईएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली) साधन है जिससे क्षेत्रीय एवं स्थानीय पवन उर्जा की स्थिति का पता लगाया जा सकता है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की स्मृति में 125 रुपये और 10 रुपये के दो स्मारक सिक्के 4 सितंबर 2015 को जारी किए। प्रधानमंत्री ने जोरावर हॉल, मानेकशॉ सेंटर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में सिक्के जारी किए। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षक दिवस (5 सितंबर) की पूर्व संध्या पर केंद्रीय विद्यालय के छात्रों को भी संबोधित किया। भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ। एस राधाकृष्णन का जन्म दिवस 5 सितंबर देश भर में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति ओटो पेरेज़ ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया। उन्होंने भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप पर यह इस्तीफा दिया। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। विदित हो कि ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति ओटो पेरेज़ पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगने के बाद ग्वाटेमाला की संसद ने उनका न्यायिक संरक्षण समाप्त कर दिया। जिसके बाद उनके खिलाफ गिरफ़्तारी का वारेंट जारी हुआ। ओटो पेरेज़ ने वर्ष 2012 में सत्ता संभाली थी।
- चीन में उर्जा स्रोतों की गिरती कीमतों तथा आर्थिक दिक्कतों के कारण कनाडा पिछले छह वर्षों में पहली बार तकनीकी संकट के दौर में पहुंच गया है। कनाडा की राष्ट्रीय सांख्यिकी एजेंसी “स्टैटिस्टिक्स कनाडा” ने 1 सितंबर 2015 को इस बात की पुष्टि की। तकनीकी मंदी का अर्थ है देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में नकारात्मक आर्थिक विकास। कनाडा स्टैटिस्टिक्स के आंकड़ों के अनुसार कनाडियन अर्थव्यवस्था के क्वार्टर-1 (जनवरी-मार्च 2015) में सकल घरेलू उत्पाद की विकास दर में 0।8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी तथा क्वार्टर-2 (अप्रैल-जून) में 0।5 प्रतिशत की गिरावट देखी गयी।
- ऑस्ट्रेलिया सरकार के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2014 में भारत ऑस्ट्रेलिया के लिए 8वां सबसे बड़ा पर्यटन बाजार रहा। ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्री एंड्रयू रॉब ने मेलबोर्न में इसकी घोषणा की।ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्री एंड्रयू रॉब के घोषणा के अनुसार वर्ष 2014 में 2,00,000 से अधिक भारतीयों ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया। जिन्होंने 1 बिलियन डॉलर का राजस्व उत्पन्न किया। जिसका कुल पर्यटन में 39 प्रतिशत का योगदान रहा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस पर्यटन का आकर्षण ऑस्ट्रेलिया का 'स्वच्छ, हरा और सुरक्षित' देश होना है।
- केंद्र सरकार ने विदेशी अंशदान नियमन अधिनियम (एफसीआरए), 2010 के तहत ग्रीनपीस इंडिया के पंजीकरण रद्द कर दिया। सरकार ने विदेशी अंशदान विनियमन कानून (एफसीआरए) के तहत पंजीकरण कथित तौर पर देश की आर्थिक प्रगति के खिलाफ कार्य करने के लिए रद्द कर दिया। इस निर्णय का अर्थ यह होगा कि ग्रीनपीस विदेश से धनराशि प्राप्त नहीं कर सकेगा जो उसके समग्र संचालन व्यय का करीब 30 प्रतिशत है। ग्रीनपीस इंडिया में करीब 340 लोग कार्यरत हैं।
- श्रीलंका के पूर्व कप्तान मर्वन अट्टापट्टू ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद से इस्तीफ़ा दे दिया। श्रीलंका क्रिकेट के अंतरिम अध्यक्ष सिद्धार्थ वेट्टीमनी ने अट्टापट्टू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। अट्टापट्टू का यह इस्तीफा श्रीलंका टीम के पिछले तीन महीने में पाकिस्तान और भारत से मैच हारने के बाद आया है। अट्टापट्टू ने सितंबर 2014 में पॉल फरब्रेस के स्थान पर मुख्य कोच का स्थान ग्रहण किया था। वह टीम से साथ वर्ष 2011 से बल्लेबाजी कोच के रूप में भी कार्य कर रहे थे। 44 वर्षीय अट्टापट्टू ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान खेले 90 टेस्ट मैचों में 5502 रन और 268 वन डे मैचों में 8529 रन बनाये।
एक टिप्पणी भेजें
प्रिय दोस्त, आपने हमारा पोस्ट पढ़ा इसके लिए हम आपका धन्यवाद करते है. आपको हमारा यह पोस्ट कैसा लगा और आप क्या नया चाहते है इस बारे में कमेंट करके जरुर बताएं. कमेंट बॉक्स में अपने विचार लिखें और Publish बटन को दबाएँ.